Saturday, November 14, 2009 08:43 [IST]  

danik bhaskarजख्मी नीलगाय की मौत

Bhaskar News

कोटा. चिड़ियाघर में दो दिन पहले घायल अवस्था में लाई गई नीलगाय की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले लाडपुरा रेंज के जगपुरा नाका क्षेत्र में एक नीलगाय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।



वन विभाग का एक कर्मचारी उसे चिड़ियाघर छोड़कर गया था। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण नीलगाय का ऑपरेशन कर पैर काटना पड़ा था। इसके बाद उसका उपचार चल रहा था। चिड़ियाघर के चिकित्सक विलासराव ने बताया कि नीलगाय के फैफड़े खराब हो चुके थे तथा उसके शरीर में भी चोट के निशान थे। उपचार के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: