बिग बॉस से तनाज बाहर
मुंबई. एक हफ्ते से लोग जिस पल का इंतजार कर रहे थे वो फैसले की घड़ी आखिर आ ही गई। बिग बॉस के घर के सभी सदस्य और साथ ही इस शो को देखने वाला हर व्यक्ति इस बात को जानने के लिए बेताब था कि आखिर इस बार घर से किस कि विदाई होगी। तनाज घर से बाहर होंगी या फिर बख्तियार को शो छोड़ कर जाना होगा। जनता ने अपना फैसला सुना दिया
था और उसने तनाज को घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया । फैसला आते ही दोनों पति पत्नी एक दुसरे से लिपट कर रोने लगे।
बच्चे को देख रो पड़े तनाज और बख्तियार
फैसले की घड़ी से पहले शो में जब तनाज और बख्तियार ने अपने बच्चे जीयस को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ की गोद में बच्चे को देख दोनों की खुशी और बच्चे से दूर रहने के दर्द का अंदाजा उनकी आंखों से निकलने वाले आंसू से लगाया जा सकता है।
मैं खुश हूं , अपने बच्चे के साथ रहूंगी
शो से बाहर होने पर तनाज का कहना था कि वो खुश हैं क्योंकि बाहर जाकर वो अपने बच्चे के साथ रह पाएंगी। उनके मुताबिक उन्हे अपने बच्चे से दूर हुए इतना अधिक समय हो गया है कि वो उससे मिलने को बेताब हैं।
संबंधित खबरें
* बिग बॉस: मलिका-ए-अदिती !!!
* इस्माईल दरबार बिग बॉस से बाहर
* सेक्सी शर्लिन ने खोले बिग बॉस के राज !!!
* तनाज-बख्तियार के बीच कुछ ठीक नहीं..
* अश्लीलता दिखाना है तो बदलो बिग बॉस का टाइम
* बिग बॉस 3 तमाशा- पत्नी में पति को Interest नहीं !!!
* बिग बॉस: मियां बीवी की मुश्किल...
* बिग बॉस के प्रतियोगी को जेल की सजा










