सेक्स के लिए एक्टिंग छोड़ दूंगा- सैफ
मुंबई. सैफ अली खान को एक गंभीर अभिनेता माना जाता है लेकिन छोटे नवाब तो सेक्स सुख के लिए एक्टिंग तक छोड़ने को तैयार हैं। जूम टीवी पर अपनी फिल्म कुर्बान के बारे में बात करने आए सैफ और करीना ने कुर्बान की मेकिंग से लेकर अपने संबंधो के बारे में भी खुल कर बात की। इस शो के होस्ट थे करण जौहर। करण ने सैफ से पूछा की अगर उन्हे सेक्स और एक्टिंग में से चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे. सैफ ने बिना कोई देर किए कहा कि अगर इस प्रकार की स्थिति कभी आती है तो वे सेक्स को एक्टिंग पर तरजीह देंगे। सैफ के इस जवाब से बेबो भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाईं।
सैफ के पास्ट के बारे में सबकुछ जानना चाहती हूं
एक प्रश्न के जवाब में करीना ने कहा कि वो सैफ के पास्ट के बारे में सबकुछ जानना चाहती हैं। उनके मुताबिक सैफ ने अपनी पिछली जिंदगी के बारे में उन्हे काफी कुछ बताया है लेकिन और भी बहुत कुछ है जिसे जानना बाकी है। करीना के मुताबिक उन्हे इस बात से कभी जलन नहीं होती है कि सैफ हरदम लड़कियों से घिरे रहते हैं। बेबो के मुताबिक सैफ के सेक्सी होने के कारण लड़कियां उनके पीछे मंडराती रहती हैं।










