चुनाव ड्यूटी से गायब 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के पुवांया क्षेत्न में हुए उपचुनाव के दौरान ड्यूटी से नदारद रहे 16 पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में शाहजहांपुर के भी दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्नों ने बताया कि गत सात नवम्बर को सम्पन्न हुए पुवांया विधानसभा क्षेत्न के उपचुनाव में बरेली के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी मगर 14 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एनके श्रीवास्तव ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए नवाबगंज और फरीदपुर थानों में तैनात दो दरोगाओं समेत 14 पुलिसकर्मियों को आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इसके अलावा शाहजहांपुर में तैनात दो पुलिसकर्मी चुनाव के दौरान रायफल छोडकर चले गए थे। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।










