कल्याण को बाय-बाय कहेंगे मुलायम
अलखनऊ. सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पूर्व मुख्यमंत्नी और अपने खास दोस्त कल्याण सिंह से पल्ला झाडने के स्पष्ट संकेत दिये। उपचुनाव में करारी हार के बाद पत्नकारों के सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष ने झल्लाकर कहा कल्याण सिंह न हमारी पार्टी में थे न हैं और न ही उन्हें लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह श्री कल्याण सिंह को अपनी पार्टी में कभी नहीं लेंगे। यदि वह उनकी पार्टी में शामिल होना भी चाहें तो भी उन्हें नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में श्री कल्याण सिंह की वजह से हार की बात करना बहानागिरी होगी। उनसे नुकसान होने के सम्बंध में उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा।
गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा की और लोकसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में सपा सभी सीटों पर बुरी तरह हार गयी । फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अपने पुत्नवधू डिम्पल यादव को टिकट देने के बावजूद सपा यह सीट बचा नहीं सकी। उपचुनाव में सपा की हार के कारणो में से एक कारण मुसलमानो का उससे मोहभंग भी रहा है।
भी रहा है।










