Saturday, November 14, 2009 19:25 [IST]  

danik bhaskarयुवा को चुनो अध्यक्ष, भागवत की भाजपा को सलाह

एजेंसी.

पुणेभाजपा की निर्णय प्रक्रिया से दूरी बनाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को युवा अध्यक्ष चुनने की सलाह दी है, जो पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था को बहाल कर सके।



संवाददाताओं से बातचीत में भागवत ने कहा कि संघ तभी भाजपा को सलाह देता है, जब वह इसके लिए आग्रह करती है। नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर उनके एक बयान के संबंध में पूछे जाने पर भागवत ने कहा कि उन्होंने केवल पार्टी नेतृत्व के विचारों को सामने रखा था। भागवत ने कहा था कि नया अध्यक्ष दिल्ली के बाहर का होना चाहिए।



नहीं दिया बयान :



अध्यक्ष पद के लिए नितिन गडकरी को समर्थन दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर भागवत ने कहा कि उन्होंने कभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तीन से चार नामों पर विचार चल रहा है। संघ प्रमुख ने कहा, ‘नए नेता को लेकर हमने अपनी उम्मीदें जाहिर कर दी हैं और अगर भाजपा नेता निर्णय लेने के बाद हमसे संपर्क करते हैं तो हम स्वीकृति दे देंगे।’



तय नहीं समय सीमा :
एक प्रश्न के उत्तर में भागवत ने बताया कि संघ ने विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफे की कोई समय-सीमा तय नहीं की है और उनके हवाले से आए इस बयान का संघ प्रवक्ता राम माधव पहले ही खंडन कर चुके हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: