Sunday, November 15, 2009 00:48 [IST]  

danik bhaskarबर्फबारी से शीतलहर तेज

भास्कर न्यूज

शिमला. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश और बर्फबारी से शीतलहर तेज हो गई है। शिमला के अधिकतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस जबकि धर्मशाला में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार रात से जारी तेज बारिश और धौलाधार की पहाड़ियां, रोहतांग दर्रा, कुल्लू और लाहौल घाटी बर्फ से ढक गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है।



शनिवार सुबह से ही प्रदेश भर में बादल छाए रहे कुछ स्थानों पर हल्की, लेकिन कुछ जगह तेज बारिश हुई। राजधानी में शाम करीब 3 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में काफी गिरावट आ गई। यहां शाम पांच बजे तक 3 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि धर्मशाला में सबसे ज्यादा 43 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शुक्रवार की तुलना में करीब 2 डिग्री कम था।



वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, कुल्लू और लाहौल घाटी में 3 दिन से लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते दोनांे जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। घाटी की चोटियों पर जहां 3 दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है वहीं, निचले इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है।



शनिवार को रोहतांग दर्रा पर 4 फुट, मढ़ी में 2, सोलंग, कोठी में 5 से 6 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं मनाली में लगातार बारिश के चलते दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों को पूरा दिन होटलों में रहना पड़ा। विंटर सीजन की इस पहली भारी बर्फबरी से लगभग 4 साल बाद व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: