Sunday, November 15, 2009 01:06 [IST]  

danik bhaskarसरकार देगी ट्रेनिंग: धूमल

भास्कर न्यूज

बलोह (हमीरपुर). मुख्यमंत्री प्रो.प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि सहकारिता से जुड़े नेताओं और सहकारी सभाओं के सदस्यों को सरकार ट्रेनिंग देने की व्यवस्था करवाएगी। धूमल शनिवार को बमसन विधानसभा क्षेत्र के बलोह में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समय में बदलाव के कारण ट्रेनिंग की जरूरत सभाओं के सचिवों और दूसरे कर्मचारियों की बजाए सभाओं के सदस्यों तथा अन्य नेताओं को है जो सहकारिता से जुड़े हुए हैं।



उन्होंने सहकारी सभाओं के प्रदेश अध्यक्ष देशराज शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र से जुड़े नेताओं को भी आत्म विवेचन की जरूरत है। पूर्व विधायक केके कौशल ने सहकारिता क्षेत्र में ट्रेनिंग के बिना और सदस्यों की न समझी के बीच गड़बड़ियों की आंशका जताई। शिक्षामंत्री आईडीधीमान, विधायक उर्मिल ठाकुर, आरएस मनकोटिया और शेरसिंह ने भी संबोंधित किया।



स्कूल को 13.50 लाख: सहकारी सभाओं में वस्तुएं बेचने की कमीशन और दूसरी समस्याओं पर भले ही मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा हो,मगर स्थानीय स्कूल के लिए 13.50 लाख रुपए की घोषणा करके उन्होंने बलोह में वाह-वाही जरूर लूटी। इस धनराशि में शौचालय के 50 हजार, रिटेनिंग वॉल के लिए एक लाख, मैदान की लेवलिंग को दो लाख, वाटर सप्लाई के लिए दो लाख, पुराने भवन की रिपेयर को तीन लाख और नया भवन बनाने को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।



कर्मसिंह सर्वश्रेष्ठ सहकार



बमसन के पूर्व कांग्रेसी विधायक ठाकुर कर्मसिंह को इस समारोह में मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ सहकार पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि रजनीश राणा और रमेश कुमार को संघ के सौजन्य से सहकारी प्रशिक्षण संस्थान मशोवरा और गरली में संचालित डिप्लोमा कोर्सो में प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। द दलाई ग्रामसेवा सहकारी सभा सीमित तलाई को प्रथम, द दधोल ग्राम सहकारी सभा सीमित पडयालग को द्वितीय और ऊना जिला की बढेड़ा कृषि सहकारी सभा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: