Sunday, November 15, 2009 02:54 [IST]  

danik bhaskar70 चोरी की कारें मिली गोदाम में

संजीव महाजन

चंडीगढ़. बगल में चोर और शहर में ढिंडोरा। यह कहावत तब सामने आई जब इंस्पेक्टर दिलशेर सिंह की सूचना पर एक चोरी की जीप और उसमें रखा चोरी की गाड़ियों का सामान शनिवार सुबह बरामद हुआ। इस जीप ने पुलिस को मोहाली के जगतपुरा गांव में उस गोदाम तक पहुंचा दिया जिसमें शहर से चोरी हुए वाहनों को तोड़कर उनका सामान बुड़ैल की कबाड़ी मार्केट में बेचा जाता था।



पुलिस को अब तक कुल 13 गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं जिनमें से 8 चंडीगढ़ से चोरी हुई थीं। इसके अलावा पुलिस ने ऐसे चार गोदाम सील किए हैं जहां ऐसे ही चोरी की गाड़ियों को तोड़ा जाता था। पुलिस के मुताबिक इन गोदामों में करीब 70 तोड़ी हुई गाड़ियों का सामान पड़ा है। नई लग्जरी कार से लेकर पुरानी गाड़ियों तक शामिल हैं इनमें।



दरअसल शनिवार तड़के सेक्टर 49 चौकी इंचार्ज दिलशेर सिंह को सूचना मिली कि एक ट्रक में चोरी की गाड़िया मोहाली से लाई जा रही हैं और यह ट्रक सेक्टर 45 की कबाड़ी मार्केट जाएगा। कांस्टेबल मंगलेश को कबाड़ी बाजार पर तैनात कर दिया गया। जब ट्रक कबाड़ी मार्केट पहुंचा, तो पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर से एक जीप और तोड़ी गई एक नई कार का सामान बरामद हुआ।



जीप पर चंडीगढ़ का नंबर लगा था,जबकि वह जिला सोलन की तहसील कंडाघाट से चोरी हुई थी। चालक ने पुलिस को बताया कि चोरी की जीप और तोड़ी गई कार का सामान वह गांव जगतपुरा के एक गोदाम से लेकर आया है। सारा सामान उसे कबाड़ी सतीश और ओमप्रकाश की दुकान पर पहुंचाना था। पुलिस ने कबाड़ी सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।



...इसके बाद पहुंचे चोरों के गोदाम पर



ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर जगतपुरा के गोदाम से वाहनों को लेकर कबाड़ी मार्केट आता है। गोदाम में सैंकड़ों कारें पड़ी है। इस पर एसएचओ उदयपाल ने पुलिस टीम को साथ लेकर कबाड़ियों के गोदाम में रेड की। यहां पुलिस को पंजाब और हिमाचल से चोरी हुई करीब 13 कारें बरामद हुई। पुलिस को टूटी हुई एक ऐसी कार भी मिली जो सेक्टर 45 के कबाड़ी बाजार के पास से ही चोरी हुई थी।



राजा, अशोक और दीपक की तलाश...



सूत्रों के मुताबिक इस रैकेट में पुलिस को राजा,अशोक और दीपक की तलाश है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि चोरी की गाड़ियों को गोदाम तक पहुंचाने का जिम्मा राजा का है। वह गाड़ियां खुद चोरी करके लाता है यां फिर चोरों से खरीदता है, इसकी पुख्ता जानकारी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी।



बुड़ैल का बड़ा बाजार



बुडैल का कबाड़ी बाजार पुराने स्पेयरपार्ट्स और पुराने टायरों के लिए मशहूर है। किसी भी लग्जरी कार का सामान यहां पर आसानी से मिलता है। कई बार यहां से चोरी की कारें बरामद हो चुकी है। चोरी की कारें खरीदने में इस मार्केट के कबाड़ी पकड़े जा चुके है। हालांकि पहली बार पुलिस इन कबाड़ियों के "गोदामों तक पहुंची है।



गोदाम देखकर सब हैरत में...



जगतपुरा के सुनसान इलाके में कबाड़ियों के एक साथ सटे चार गोदामों के बाहर सन्नाटा था और अंदर धड़ाधड़ काम चल रहा था। अंडरग्राउंड गोदाम में 10/12 लोग काम कर रहे थे और उनके हाथों में था गैस कटर और ड्रिल मशीन थी। कारों की बॉडी काटी जा रही थी और उनके इंजन का सामान बाहर निकाला जा रहा था। एक जगह टायर पड़े थे,एक जगह चेस्सीज और एक जगह इंजन रखे हुए थे।



गोदामों के नीचे स्टोर में थी कारों की नंबर प्लेट्स। एक गोदाम में छोटी भट्टी भी लगी हुई थी। गैस कटर, ड्रिल मशीन और कटर को हाथों में लेकर चोरी की कारों का सामान निकाल रहे कर्मियों ने जब पुलिस को देखा,तो वह पीछे से भाग निकले। शोर मच गया और सिर्फ तीन कर्मी ही पुलिस के हाथ लगे।

  share
विचार:

balvinder

Sunday, 15th Nov 2009, 11:49
good work police wallahs that must have allowed the king pin to escape and caught petty workers.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: