Sunday, November 15, 2009 04:51 [IST]  

danik bhaskarसर्वश्रेष्ठ है हमारा न्यायिक तंत्र

भास्कर संवाददाता

जबलपुर. हम इस बात को कोई नहीं झुठला सकता कि संगठित बार ही न्यायपालिका को मजबूती दे सकता है। शनिवार की सुबह 11.10 बजे वकीलों के लिए हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन द्वारा बनाई गई अत्याधुनिक लायब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद जब सीजेआई ने उसका अवलोकन किया तो उन्होंने उसकी मुक्तकंठ से तारीफ भी की।



इस दौरान सीजेआई के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री दलवीर भंडारी, जस्टिस श्री वीएस सिरपुरकर, जस्टिस श्री दीपक वर्मा, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री एके पटनायक, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के अध्यक्ष आरपी अग्रवाल, सचिव मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बीच पहुंचे सीजेआई का सभी सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष अनिल खरे ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी सीजेआई ने जो समय हाईकोर्ट के पुराने बार को दिया, उसके लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री एके पटनायक ने सीजेआई द्वारा कही गई बात पर सहमति जताते हुए कहा कि मप्र की न्यायपालिका के लिए उन्होंने जो भी काम किए, वे बिना बार की मदद के संभव नहीं थे। इस मौके पर सभी अतिथि न्यायाधीशों का स्वागत बार के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव अमोद गुप्ता द्वारा किया गया।



17 को शपथ लेंगे जस्टिस पटनायक



करीब चार साल तक मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे श्री एके पटनायक की प्रोन्नति सुप्रीम कोर्ट में हो गई है। मंगलवार को जस्टिस श्री पटनायक नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। रविवार को जस्टिस श्री पटनायक ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



पहली बार जबलपुर आए सीजेआई



देश की शीर्ष कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबह 9.30 बजे किंगफिशर की नियमित फ्लाइट से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका स्वागत हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके पटनायक, संभागायुक्त प्रभात पाराशर, आईजी एमआर कृष्णा द्वारा किया गया। वकीलों द्वारा आयोजित कार्यक्रम निपटाने के बाद जस्टिस श्री बालाकृष्णन दोपहर 3.30 बजे के करीब स्टेट प्लेन से चीफ जस्टिस श्री पटनायक के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए।



जस्टिस सिंह से की मुलाकात



जबलपुर आगमन के बाद जस्टिस श्री बालाकृष्णन ने सबसे पहले देश की न्यायपालिका में अहम स्थान रखने वाले प्रदेश के पूर्व चीफ जस्टिस श्री जीपी सिंह के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। करीब 15 मिनिट तक सीजेआई ने उनसे चर्चा करके उनके उज्‍जवल भविष्य की भी कामना की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: