स्टेशनरी शॉप में चोरी
उज्जैन. मालीपुरा स्थित एक स्टेशनरी शॉप से बदमाशों ने हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। बदमाश शॉप में पहली मंजिल की खिड़की तोड़कर घुसे थे। देवासगेट टीआई दिवाकरसिंह बघेल ने बताया इब्राहिमपुरा बाखल के मोहम्मद जकी (35) की मालीपुरा मंे सैफी स्टेशनरी शॉप है।
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने पहली मंजिल की खिड़की तोड़कर शॉप में प्रवेश किया और काउंटर में रखे आठ हजार रुपए नकद व एक हजार की चिल्लर चुरा लिए। मोहम्मद जकी ने थाने में रिपोर्ट की है।
रात्रि गश्त और मुख्य मार्ग : पूर्व में देवासगेट चौराहे पर दो दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस की गश्त मुख्य मार्गो पर ही होती है गलियांे में नहीं। ऐसे में दोबारा मुख्य मार्ग पर चोरी होना गश्त पर प्रश्नचिह्न् लगाता है जबकि एसपी सतीश सक्सेना सख्त हिदायत दे चुके हैं।










