चेसिस पहुंचे धारवाड़
उज्जैन. सिटी बसों की डिलेवरी दिसंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। टाटा मोटर्स की पीथमपुर स्थित फैक्टरी से 40 बसों से चेसिस कर्नाटक के धारवाड़ स्थित फैक्टरी पहुंच गए हैं। धारवाड़ में बॉडी तैयार होगी। टाटा मोटर्स से निगम अधिकारियों को मिल रही सूचनाओं के अनुसार बसों की बॉडी बनाने का काम धारवाड़ में होगा।
चेसिस पर बॉडी कसी जा रही है। कंपनी के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं नवंबर के अंतिम सप्ताह से बसें उज्जैन पहुंचने लगेंगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में सभी 40 बसें प्रदाय कर दी जाएंगी। बसों की सीट व्यवस्था बदलने से कंपनी का काम आसान हो गया है। उज्जैन के लिए विशेष डिजाइन में सीटें लगाने के कारण कंपनी को कुछ ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती।
अब साधारण बसों की तरह सिटी बस जल्दी तैयार हो जाएगी। मक्सी रोड स्थित उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड परिसर में कंट्रोल रूम और बस ऑपरेटर कार्यालय का निर्माण हो रहा है। सालों से भूतिया महल के दिन बदल गए हैं। चमकदार फर्श, फाल्स सिलिंग और रंग-रोगन हो रहा है।
इनका कहना
संशोधन के लिए कंपनी को निर्देश दे दिए हैं। कंपनी द्वारा नवंबर के अंतिम सप्ताह से डिलेवरी दी जाएगी। - पी.एल. टटवाल, प्रोजेक्ट प्रभारी










