Sunday, November 15, 2009 06:13 [IST]  

danik bhaskarगिरफ्तारी देने को तैयार हैं वकील

भास्कर न्यूज

बीकानेर. संभागीय स्तर पर हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के तहत शनिवार को वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के तहत किसी भी अधिवक्ता ने कोर्ट में पैरवी नहीं की। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का धरना भी जारी रहा, जिसको संबोधित करते हुए संभागीय संघर्ष समिति के संयोजक आर.के.दास गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता कानून का निर्माण करते हैं और उनकी व्याख्या करते हैं।



उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है और गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं। अशोक माथुर ने बताया कि आम आदमी को जल्दी और सस्ता न्याय दिलाने के लिए संभाग स्तर पर हाईकोर्ट बैंच जरूरी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने कहा कि आंदोलन बैंच नहीं मिलने तक जारी रखा जाएगा। आगामी समय में भी बीकानेर आने वाले सरकारी मंत्रियों का घेराव किया जाएगा।



धरनास्थल पर वकीलों का क्रमिक अनशन भी 76 वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर एडवोकेट राजेन्द्रसिंह भास्कर, ख्वाजा हसन कादरी सुभाष सोनी, साजिक मकसूद, विजयपाल चौधरी, फूलचंद चौधरी, चंद्रकांत शर्मा, परवेज गांधी आदि बैठे। इन सभी का अशोक माथुर ने माला पहनाकर स्वागत किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: