Sunday, November 15, 2009 06:32 [IST]  

danik bhaskarकेविवि का धरातल तलाशने पहुंची टीम

भास्कर न्यूज

बीकानेर. विजय शंकर व्यास कमेटी की ओर से बीकानेर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की सिफारिश के बाद शनिवार को आईएएस अधिकारियों का एक दल फिर से यहां पहुंचा और विवि के लिए तय की गई भूमि का जायजा लिया।



मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त निदेशक आईएएस सुनील कुमार, डॉ.रेनू बातरा, राजस्थान उच्च शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव तपेश पंवार, केन्द्रीय विवि के कुलपति एम.एम.सलूखे, उच्च शिक्षा के ओएसडी डॉ.कल्याण हिरानी सहित छह सदस्यीय टीम दोपहर में यहां पहुंची। सबसे पहले जिला कलेक्टर श्रेया गुहा ने टीम से मुलाकात कर यहां की स्थितियों से टीम को अवगत कराया।



उसके बाद टीम महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास तय की गई भूमि को देखने पहुंची। करीब एक घंटे तक नक्शा से मिलान कर भूमि का निरीक्षण किया। टीम ने शहर की जनसंख्या, यहां का माहौल सहित अन्य सुविधाओं के बारे में भी जाना। रविवार को टीम अजमेर के लिए रवाना होगी। सूत्र बताते हैं कि एनएच-89 पर भी विवि के जगह तय की गई है लेकिन यहां रविवार की सुबह तय होगा कि टीम वहां जाएगी या नहीं।



कलेक्टर ने बताया कि शनिवार को सिर्फ एक ही साइट टीम ने देखी और अभी तय नहीं है कि दूसरी साइट देखी जाएगी या नहीं। सर्किट हाउस में अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों से बात करने से इनकार कर दिया। विवि के कुलपति एम.एम.सलूखे ने इतना बताया कि बीकानेर-अजमेर का दौरा कर रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंप दी जाएगी। कुछ अधिकारी बोलने के तैयार भी हुए मगर तपेश पंवार ने निकाय चुनाव की आचारसंहिता का हवाला देते हुए अन्य अधिकारियों को मीडिया से बात नहीं करने की हिदायत दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: