Sunday, November 15, 2009 06:46 [IST]  

danik bhaskarहाईकोर्ट बैंच पर सिर्फ कोटा का हक

भास्कर न्यूज

कोटा. हाईकोर्ट बैंच खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे वकीलों ने कहा कि हाड़ौती संभाग से वर्तमान में 40 प्रतिशत मुकदमे राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए जाते हैं। इसलिए कोटा ही हाईकोर्ट बैंच को लेने का अधिकार रखता है। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष रमेशचंद कुशवाह ने कहा कि पिछले दिनों केन्द्रीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली ने अपने एक बयान में कहा था कि केन्द्र सरकार देशभर में 24 हाईकोर्ट बैंच खोलने जा रही है, जिसमें से एक राजस्थान में खुलेगी।



बैंच किस संभाग में खुलेगी, यह अभी तय नहीं है। अगर कोटा के अलावा अन्य जिले में बैंच खुलती है, तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विधि आयोग ने केन्द्र सरकार को यह रिपोर्ट दी है कि हर प्रांत में अधिक से अधिक हाईकोर्ट बैंच खोली जाए। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन शनिवार को 77 वें दिन भी जारी रहा।



संघर्ष समिति के आह्वान पर 24वें दिन टाइपिस्ट जगदीश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, हरिमोहन अग्रवाल, श्याम शर्मा, राधा मोहन शर्मा एवं विपुल शर्मा क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की बैठक अभिभाषक परिषद के पुस्तकालय भवन में शनिवार को रखी गई, जिसमें महारैली का संयोजक नियुक्त किए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: