Sunday, November 15, 2009 07:56 [IST]  

danik bhaskarफिर आई मटमैले पानी की समस्या

भास्कर न्यूज

उदयपुर. जल संसाधन विभाग की ओर से शहर में अभी भी कई इलाकों में पेयजल के लिए मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। ठोकर चौराहा, पांडेजी की बाड़ी व आसपास के इलाकों के निवासी ऐसे गंदे पानी से परेशान हो चुके हैं। उन्हें बीमारियों का खतरा है जबकि विभाग को परवाह नहीं है।



ठोकर चौराहे के पास पांडेजी की बाड़ी निवासी चितरंजननाथ सनाढ्य ने बताया कि केवल उनके इलाके में ही नहीं, नजदीक की जयश्री कॉलोनी, जयराम कॉलोनी व आसपास पेयजल के लिए मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। लोग यह पानी भरकर एक दिन तक जमा रखते हैं ताकि पानी में मिट्टी सहित अन्य गदंगी नीचे जम जाए।



इसके बाद पानी को आरओ से छाना जाता है और फिर फिटकरी घुमाकर तीसरे दिन इसे पीने के काम लिया जाता है। भुवनेश्वर पांडे ने बताया कि मटमैला पानी उपयोग में लेने से पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा है किंतु ऐसा पानी पीना लोगों की मजबूरी हो गई है। गौरतलब है यही समस्या शहर के अंदरुनी इलाके चांदपोल, बोहरवाड़ी, मालदास स्ट्रीट, बड़ाबाजार आदि में भी पेश आ रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: