Sunday, November 15, 2009 08:06 [IST]  

danik bhaskarदिल्ली व जयपुर जाने वाले यात्री दिनभर रहे परेशान

Bhaskar News

aअलवर. जयपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर बांसखों-झर रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात पटरी से उतरी मंडोर एक्सप्रेस के बाद जयपुर-दिल्ली लाइन पर चलने वाली ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा।



हिसार-जयपुर ट्रेन को रद्द कर इसे बांदीकुई से रेवाड़ी तक चलाया गया। इससे अलवर-दिल्ली और अलवर-जयपुर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दिनभर रेलवे स्टेशन स्थित पूछताछ केंद्र पर भीड़ रही। स्टेशन अधीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ई.अहमद ने शनिवार दोपहर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया तथा शाम को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।



राजगढ़ : दिल्ली-अहमदाबाद रेल मार्ग पर रेलों का आवागमन प्रभावित रहने से शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन की जानकारी के बाद सवारियां अन्य साधनों से अपनी मंजिल की ओर रवाना हुई।



गाड़ियों के प्रभावित रहने से रेल्वे-स्टेशन भी सूना रहा।
मंडोर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल यातायात बाधित



रेलयात्री दिनभर रहे परेशान



खैरथल शुक्रवार रात जयपुर के समीप मंडोर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कस्बे के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों का शनिवार को मार्ग बदल दिया गया, इससे दिनभर यात्री ट्रेनों के आवागमन के बारे में स्टेशन पर जानकारी लेते रहे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि जयपुर व दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें खैरथल कस्बे से नहीं निकली इनको परिवर्तित मार्ग से निकाला गया।



कई गाड़ियों के रूट बदलने से यात्री परेशान



खेड़लीx बांदीकुई-जयपुर रेलवे मार्ग पर मंडोर एक्सप्रेस की दुर्घटना के बाद कस्बे के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कई पैसेंजर एक्सप्रेस गाड़ियों को रूट बदल गया। खेड़ली से जयपुर आने-जाने के लिए रेल मार्ग बंद हो गया।
कस्बे के रेलवे स्टेशन पर 4853 व 4854 जोधपुर-वाराणसी मरूधर एक्सप्रेस व 2466 उदयपुर-गवालियर इंटर सीटी एक्सप्रेस का रूट बदलने के कारण ये ट्रेन शनिवार को खेड़ली स्टेशन पर नहीं आई इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आगरा से बांदीकुई के बीच चलने वाली सभी ट्रेन सुचारू रूप से चलती रहीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: