Sunday, November 15, 2009 08:22 [IST]  

danik bhaskarमतदान व मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित

भास्कर न्यूज

चित्तौड़गढ़. जिला मजिस्ट्रेट डा. आरूषि ए. मलिक ने आदेश जारी कर नगरपालिका चुनाव के तहत जिले की चित्तौड़गढ़, रावतभाटा व निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान दिवस व मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।



आदेश के अनुसार इन नगरपालिका क्षेत्रों में 21 को शाम पांच से 23 नवंबर को शाम पांच बजे व मतगणना दिवस 26 नवंबर को मतगणना समाप्त होने तक के लिए संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने आबकारी अधिकारी व पुलिस विभाग के सक्षम अधिकारियों को तीनों नपा क्षेत्र में उक्त घोषित सूखा दिवस की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: