अंतर नगरीय सभा आज सामुदायिक सेवा पर संगोष्ठी
सागर. रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 की अंतर नगरीय सभा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से भोपाल रोड स्थित आदर्श गार्डन में होगी। सभा में सामुदायिक सेवा विषय पर विचार संगोष्ठी होगी। अध्यक्षता 3040 के मंडलाध्यक्ष ललित श्रीमाल करेंगे।
संगोष्ठी में वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष मुंबई के उल्लास कोलटकर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव बांटेंगे। भोपाल के वरिष्ठ समाजविद् रमेश दवे जीवन जीने की कला, वर्तमान भागती हुई जिंदगी में किस तरह तनाव मुक्त हों और अपने कार्र्यो को ऊंचाइयां प्रदान करने जैसे विषयों पर व्याख्यान देंगे।
संगोष्ठी में इंदौर, भोपाल, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, बड़ौदा, सागर एवं सीहोर के क्लबों के सदस्य शामिल होंगे। रोटरी क्लब सागर सेंट्रल के अध्यक्ष धर्म्ेद्र शर्मा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुरेंद्र पंचरत्न एवं डा. संजीव मुखारया ने क्लब के सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी चरनजीत टुटेजा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।










