Sunday, November 15, 2009 08:36 [IST]  

danik bhaskarमेले में बच्चों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया

Bhaskar News

aसागर. जवाहरगंज वार्ड स्थित केशरवानी ज्ञानपीठ स्कूल में अध्यक्ष डॉ. मदन केशरवानी, प्रिंसिपल मिलन केशरवानी ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बच्चों के साथ शांति दूत कबूतर आसमान में छोड़े। आभार उपाध्यक्ष रतन केशरवानी ने माना।



चित्र बनाए, घुड़सवारी की- रेन्वो पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता अधिवक्ता वीरेंद्र जैन ने की। मुख्य अतिथि एमडी त्रिपाठी थे। स्पर्धा के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. यूबीएस गौर, हरिसिंह ठाकुर, प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, प्रिंसिपल रश्मि जैन, चेयरमेन सुरेशचंद जैन, वीरेंद्र कलशिया आदि उपस्थित थे।



खेल सामग्री दी- सीबी सिंह मैमोरियल स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि हसमुखभाई साफी ने विद्यार्थियों को खेल सामग्री प्रदान की। अनिल चौकसे ने फल वितरित किए। नाटक प्रस्तुत किया- सरस्वती शिशु मंदिर सदर में बाल दिवस पर बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण और नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष पूनम पटेल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। साक्षी पटेल के एकल नृत्य ने लोगों का मनमोह लिया।



रंगोली सजाई, मेहंदी रचाई-विट्ठलनगर स्थित रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में मेला लगाया गया। उद्घाटन प्रिंसिपल प्रमोद पवारिया ने किया। विद्यार्थियों के बीच दोहा पाठ, लोकगीत, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।



फैंसी ड्रेस और डांस स्पर्धा हुई- महर्षि विद्या मंदिर में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस, डांस, शिल्पकला, हस्तकला, स्लोगन लेखन और वालीबॉल स्पर्धा आयोजित की गई।



संत कबीर वार्ड स्थित ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुड्डा खटीक ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर तृप्ति कोष्टी, समिति साहू, नीरज खटीक, अंकिता रजक, अंजलि वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।



भाषण और गीत प्रस्तुत किए- गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल बम्होरी बीका में बाल दिवस वरिष्ठ शिक्षक एमजी खरे की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समरेंद्र नाथ पांडे, मयंक नेमा, आरबी तिवारी, मीरा जाटव, गौरी तिवारी, प्रतिभा खरे, संध्या ठाकुर और आरजी अहिरवार आदि उपस्थित थे। आभार प्रिंसिपल संदीप खरे ने माना।



स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए- कपूरिया गांव स्थित गुरु कुल विद्या मंदिर में बाल मेला लगाया गया। स्कूल प्रभारी अरविंद भाई कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए। ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों ने व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सुरेश पटेल, संगीता पटेल, कैलाश पटेल, रचना भदौरिया, सुरेखा ठाकुर, रश्मि राय, अनामिका ठाकुर, प्रीति यादव, स्वाति ठाकुर, पूजा राय, रचना यादव आदि उपस्थित थे।



बच्चों को मिठाई बांटी- प्रेमांजली सोशल वेलफेयर सोसायटी ने तुलसीनगर वार्ड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नेहरूजी को याद किया। संस्था अध्यक्ष टिंकल सैनी ने बच्चों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रेमवती सैनी, सुधा अग्रवाल, रानी कौर, अनुराधा सैनी, गायत्री, मुन्नी, अमित सैनी, उमा नामदेव, गीता यादव, प्रियंका ठक्कर, ब्रजेश त्रिवेदी, सूरज अहिरवार, मुन्ना विश्वकर्मा, ज्योति पटेल आदि उपस्थित थे। संचालन सुषमा ने किया। आभार अर्चना सैनी ने माना।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: