पानी चोरी के लिए लगी पाइपें जब्त
हनुमानगढ़. सिद्धमुख फीडर व अमरसिंह ब्रांच से सिंचाई पानी की चोरी रोकने के लिए भादरा एसडीएम प्रकाशचंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित प्रशासन व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर लगी पाइपें जब्त की। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार जयसिंह बेनीवाल, एईएन विनोद नागायच व जेईएन राजेंद्र शर्मा की टीम ने सिद्धमुख फीडर का जीरो हैड से भिरानी हैड तक निरीक्षण किया।
इस दौरान छह स्थानों पर पानी चोरी करने के लिए पाइपें लगी हुई मिली। टीम ने पाइपें जब्त कर ली। इसके अलावा शुक्रवार रात्रि को टीम ने रासलाना वितरिका के चनाण माइनर के हैड पर पोनी चोरी पकड़ी। यहां ट्रैक्टर पर पंप सैट लगाकर सिंचाई पानी की चोरी की जा रही थी। टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर भादरा पुलिस थाना में संबंधित काश्तकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।










