निकाय चुनाव में प्रचार की हौड़, जनसंपर्क की दौड़
पाली. नगर परिषद सभापति व पार्षद पद के चुनाव के लिए मैदान में डटे उम्मीदवारों में प्रचार की हौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मतदाताओं के द्वार पर दस्तक देकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। गली-मोहल्लों में चुनावी दफ्तर खुलने से माहौल भी परवान चढ़ा हुआ है। मतदाता भी हार-जीत को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
सभापति पद के कांग्रेस प्रत्याशी केवलचंद गुलेच्छा ने शनिवार को शहर के विभिन्न वाडरे में जनसंपर्क पर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। नेहरु जयंती पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने के साथ ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इन्होंने महावीर नगर उद्यान में जनसभा को संबोधित कर विकास के नाम पर कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया।
उन्होंने आदर्श नगर के महिला मंडल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को भी संबोधित किया। इनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीडी देवल, सभापति प्रदीप हिंगड़, मोहम्मद सुवाल, मोहब्बत अली, अजीज दर्द सहित अन्य कार्यकर्ता थे। इधर, भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र बोहरा ने वार्ड 13, 44, 19, 31, 11, 45, एक में पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर भ्रष्टाचारमुक्त शासन के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया।
इन्होंने कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित कर राज्य के कांग्रेस सरकार को कोसा तथा विकास के लिए भाजपा को ही एकमात्र पर्याय बताया। बोहरा ने कई वाडरे में चुनावी कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उनके पक्ष मंे विधायक ज्ञानचंद पारख ने कई मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से रुबरु होकर जिताने का आह्वान किया। उनके साथ राकेश भाटी, संदीप सुराणा, किशोर सेमलानी सहित अन्य कार्यकर्ता थे।










