कई हटे कई डटे
पाली. नगर परिषद चुनाव के लिए शनिवार को काफी मान-मनुहार व आपसी समझाइश के बाद सभापति पद के तीन दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं, वहीं 42 वार्ड पार्षद के दावेदार भी पर्चा वापस लेकर मैदान से हट गए हैं। अब सभापति पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य मुकाबला है। अन्य तीन दावेदार भी मुकाबले को बहुकोणिय बनाने के लिए जुट गए हैं।
सभापति पद के उम्मीदवार मोहम्मद सुवाल व मोहब्बत अली ने एक साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस लिया, वहीं श्रमिक नेता रामनाथसिंह ने भी अपना चुनावी पर्चा वापिस ले लिया है। अब मैदान में कांग्रेस के केवलचंद गुलेच्छा, भाजपा के महेन्द्र बोहरा, राकांपा के चिमनाराम, बसपा के राजाराम व निर्दलीय गिरधारी परमार डटे हुए हैं। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए 42 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
इनमें वार्ड संख्या 3 से कालू खां, 5 से शहनाज बानो व संतोष, 8 से अमीन खां, अख्तर हुसैन, 9 से देवी भाई, 11 से नरेश, 12 से डूंगाराम, 14 से गौतम देवी, कमला, बाया उदेश, 15 से इमरान, छोटू खां, 16 से मंजु, 17 से सुरेन्द्र, 18 से जरिना बानू, 20 से अब्दुल रहमान, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सईद, 23 से संतोष, 24 से गोरधनलाल, 25 से प्रवीन बानो, कमला, 26 से पुष्पराज सोनी, नरेन्द्र डाबी, 28 से मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अयुब, 29 से निर्मला सोनी, 30 से वशीम, 32 से जयप्रकाश, कमल किशोर, कांतिलाल, शांतिलाल, 33 से गोविंदसिंह, पैतीस से उष देवी, 39 से पुष्पादेवी, 40 से श्यामलाल गौड़, 41 से प्रतापसिंह भाटी, खेतपाल, गणपतसिंह राजपुरोहित, 44 से पुसाराम तथा 45 से नजमा ने अपना चुनावी पर्चा वापस ले लिया है।
रिश्तेदारों व नेताओं से माने सुवाल व मोहब्बत
सभापति पद के उम्मीदवार मोहम्मद सुवाल व मोहब्बत अली को मनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को पूरा जोर लगाना पड़ा। पिछले दो दिनों से पार्टी के कई नेता उनकी मान—मनुहार में जुटे हुए थे। पार्टी ने सभापति पद के उम्मीदवार गुलेच्छा के पक्ष में बिठाने के लिए जोधपुर से इनके रिश्तेदारों को भी बुलाया। इसके अलावा कांग्रेस के आला नेताओं ने भी संपर्क कर इनको राजी किया। इसके बाद दोनों उम्मीदवार गुलेच्छा व सभापति हिंगड़ के साथ पहुंचकर अपना नामांकन वापस लिया।
इन-इनमें होगा मुकाबला
वार्ड 1 -— बबिता वैष्णव (भाजपा) व सुमित्रा शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड 2 — मधु बोहरा (भाजपा), राजश्री त्रिवेदी (कांग्रेस)










