Sunday, November 15, 2009 09:13 [IST]  

danik bhaskarमहंगाई की लपटों में झुलसा युवक

Bhaskar News

khandawaखंडवा. भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पास ही खड़ा एक युवक भी आग की चपेट में आ गया। भाजपा बढ़ रही महंगाई का विरोध कर रही थी। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई 13 अर्थियों का दाह संस्कार यहां किया जा रहा था।



दोपहर 3.40 बजे केंद्र की नीतियों के विरोध में केवलराम पम्प चौराहे पर भाजपा ने महंगाई की अर्थियों को जलाया। पुतलों पर घासलेट छिड़कते समय उठे आग के भभके की चपेट में पास ही खड़ा रामेश्वर क्षेत्र का गिरिराज सेवक (21) आ गया। यह देख कुछ लोग दूर हो गए तो कुछ खुद को बचाने लगे।



डॉक्टरों के अनुसार युवक ३क् प्रतिशत जला है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी तमाशबीन बने रहे। दो मीडियाकर्मियों ने लोगों की सहायता से आग बुझाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक 30 प्रतिशत जला है। उसके हाथ-पैर और पीठ बुरी तरह झुलस गई। हालांकि हालत खतरे से बाहर है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: