Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, November 15, 2009 11:41 [IST]  

danik bhaskarसबको देख लूंगा- बख्तियार

Bhaskar.com

मुंबई . अपनी पत्नी को बिग बॉस से निकाले जाने से बख्तियार काफी नाराज हैं। शो में कल बख्तियार अकेले में फूट-फूटकर रो रहे थे। खुद से बातें करते हुए उसने कहा कि वो उन सभी लोगों को देख लेंगे जिन्होंने उनकी पत्नी को एलिमिनेट करने के लिए नॉमिनेट किया था। अब ये कौन लोग हैं जिसे बख्तियार देख लेने की बात कर रहे हैं। आखिर उनके निशाने पर कौन है,कौन हैं वे लोग जिनसे बदला लेने को बेताब हैं वो। आखिर किस तरह बदला लेंगे उनसे बख्तियार । इन सभी प्रश्नों का जवाब तो आने वाले समय में मिलेगा।



पत्नी के शो से चले जाने के बाद वो काफी अकेला महसूस कर रहे है। घर में बख्तियार ना तो किसी से बात कर रहे हैं और ना ही किसी से घुलमिल रहे हैं। शुक्रवार को बख्तियार की पत्नी तनाज घर से बाहर हो गईं। हालांकि एलिमिनेट होने वाले में तनाज और बख्तियार दोनों का नाम था लेकिन जनता ने अपना फैसला तनाज के खिलाफ सुनाया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: