Sunday, November 15, 2009 12:28 [IST]  

danik bhaskarअच्छी क्रिकेट खेलना होगी

महेला जयवर्धने

mahel jayawardeneजब हम भारत के इस टूर पर आने के लिए श्रीलंका से निकले तो यह चर्चा हो रही थी कि हमने इससे पहले भारत की धरती पर क्यों एक भी टेस्ट अभी तक नहीं जीता था।



यह सोचने से अच्छा यह है हम आगे की सोचें इस समय यह बेहद जरूरी है कि हम अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप खेले और वास्तविक परिणाम प्रदर्शित करें। पिछले दो सालों में हमारी टीम का विकास अच्छा हुआ है और अपने देश के बाहर हमारे खेल में काफी सुधार हुआ है।



हमने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में महत्वपूर्ण जीतें दर्ज की है और जिससे हमें आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। हालांकि भारत और श्रीलंका की स्थानीय परिस्थितियां भिन्न नहीं है पर वास्तविकता कुछ हटकर है।



एक क्रिकेटर के रूप में मैं जानता हूं कि दोनों देशों के मौसम, खेल की शैली, पिच तथा गेंद आदि सभी एक समान नहीं है। हमारे पक्ष में जो बात महत्वपूर्ण है वह यह कि हमें मुरलीथरण के लिए गेंदबाजी का समर्थन मिलेगा।



भारत की बल्लेबाजी हमेशा मजबूत रही है और इस बार अनिल कुंबले की गैर मौजूदगी उनके लिए समस्या पैदा कर सकती है। वह सभी हालातों में एकदम मजबूत बना रहता है। अब हमें अगले कुछ सप्ताह तक शानदार क्रिकेट खेलना होगा। (हॉकी कम्युनिकेशंस)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: