पति पत्नी और वो से राखी बाहर !!!
मुंबई. आखिर राखी सावंत पति पत्नी और वो शो क्यों छोड़ना चाहती हैं। जी हां, सूत्रों की माने तो राखी सावंत एनडीटीवी इमेजिन के शो पति पत्नी और वो छोड़कर शो से बाहर जाना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक राखी को अब इस शो में कोई रूचि नहीं रह गई है और साथ ही उन्हे लग रहा है कि उनकी मेहनत के बदले उचित पैसा भी नहीं मिल रहा है। राखी को इस बात का भी दुख है कि उन्हे इस शो में कोई खास महत्व नहीं दिया जा रहा है।
राखी की इस इच्छा से शो के प्रोड्यूसर्स की नींद उड़ी हुई है। सूत्र बताते हैं कि शो के अधिकारियों में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि राखी का मेहनताना डबल कर दिया जाए और उन्हे मनाने की कोशिश की जाए। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राखी शो से बाहर होने की घोषणा कब करेंगी। ये भी संभावना जताई जा रही है कि राखी का ये कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नही है।










