Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, November 15, 2009 12:37 [IST]  

danik bhaskarजब बालिका वधू पहुंची टोकियो

Bhaskar.com

मुंबई. धारावाहिक बालिका वधू में अपने जानदार अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाली अविका गौर का पिछले दिनों टोकियो जाना हुआ|दरअसल अविका इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टिवल में भाग लेने टोकियो गई थीं| अपनी इस ट्रिप से उत्साहित अविका की यह पहली फॉरेन ट्रिप है।



बतौर अविका, 'मेरे लिये ये कभी ना भूलने वाला अनुभव था, मेरे साथ मेरे परेंट्स भी थे और हमने टोकियो में काफी मजे किये'| गौरतलब है कि इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में बालिका वधू का एक एपिसोड भी दिखाया गया था, जिसे देख वहां उपस्थित लोगों ने इस बाल कलाकार की जम कर तारीफ की, वहीँ हर कोई अविका से बात करने को उत्सुक नज़र आया|



अविका बताती हैं कि जापानी भाषा ना बोल पाने के कारण शुरू में उन्हें थोडी कठिनाई आई पर जल्द ही उन्होने जापानी में थैंक्यू और गुडबॉय बोलना सीख लिया | इसके साथ ही उन्होने वहां धन्वाद भाषण भी दिया जिसकी लोगों ने खूब सराहना की | बहरहाल अपनी पहली विदेश यात्रा से उत्साहित अविका अपने लिये खूब सारी चोकलेट और कपडे भी लाई हैं जो उन्होने जापान से खरीदे हैं|

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: