पान से सर्दी से राहत ...
पान से सर्दी से राहत ...

महानगरवासियों को ठंड में भी गरमी का अहसास दिलाने वाले पान की शुरुआत की गई है। सादे और मीठे कलकत्ती पान में लौंग डालकर उसे जलाया जाता है। इस ‘फायर पान’ को खाने पर स्वाद के साथ ही ठंड से भी राहत मिलती है।
महंगाई की ‘लपटों’ में झुलसा..

मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ 13 अर्थियों में लगाई गई आग की लपटों ने एक आम आदमी को ही जला दिया। शनिवार दोपहर शहर के केवलराम पंप चौराहे पर अर्थी दहन के दौरान करीब खड़ा एक युवक गिरिराज सेवक (21) आग की चपेट में आ गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की अगुआई कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तमाशबीन बने रहे। एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से भास्कर रिपोर्टर ने 30 फीसदी झुलसे गिरिराज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पहुंचे नेताओं ने उसके इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया।
नर्मदा में ‘डॉल्फिन’ की उछल-कूद

नर्मदा में बीते दो दिनों से एक नया मेहमान तटीय लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यह गहरे पानी में रहने वाली डॉल्फिन मछली है जो शुक्रवार को समुद्र तट से 60 किलोमीटर दूर अंगारेश्वर गांव के पास नजर आई। माना जा रहा है कि हाल ही में अरब सागर में आए ‘फयान’ तूफान के चलते समुद्री ज्वार की ऊंची लहरों के सहारे यह नर्मदा में बह कर आ गई होगी। नर्मदा में उछल-कूद मचाकर मस्ती करती डॉल्फिन यहां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
आज मेरे भाई की शादी है..

कुश्ती की रिंग में बड़े-बड़ों की छुट्टी कर देने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। अपने छोटे भाई भगत सिंह राणा की शादी में शामिल होने हिमाचल आए खली ने बारातियों के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर उनकी पत्नी हरप्रीत ने भी उनका बखूबी साथ दिया।
हज की यात्रा..

अहमदाबाद शहर के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को हजयात्रियों को विदा करते समय उनके परिजन भावुक हो उठे।



