जलवा: स्कर्ट्स का आगाज
कपड़े, रंग और मौसम का लंबा ताल्लुक रहाहै। स्कर्ट्स भी इससे अछूते नहीं हैं। इन दिनों बेहद कूल लुक में नजर आ रहीं स्कर्ट्स के नए अंदाज पर एक नजर डालते हैं..
स्प्रे स्कर्ट्स
स्प्रे पेंट का तरीका कागज से अब कपड़ों तक भी पहुंच चुका है। लोकल से लेकर नामी इंटरनेशनल ब्रांड्स ने इसे अपनाकर स्कर्ट्स के जरिए नया लुक दिया है। आपके लिए इसे पहनने का यह अच्छा सीजन है। अब तो छोटे स्कर्ट्स को टाइट्स के साथ भी मिक्स एंड मैच किया जा रहा है।
ब्लैक एंड व्हाइट
कुछ लोग रंगीन पसंद करते हैं तो कुछ का ऑल टाइम फेवरेट ब्लैक और व्हाइट होता है। इन दो रंगों के साथ ऑरेंज और ग्रीन रंगों का बढ़िया कांबिनेशन बनता है। डिजाइनर फाल्गुनी पीकॉक कहती हैं कि कैजुअल या डेनिम स्कर्ट का व्हाइट शर्ट के साथ भी बढ़िया कांबिनेशन बनता है।
वेस्ट अप
लो राइज या लो वेस्ट कपड़ों की जगह इस बार वेस्ट अप ने ली है। लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट्स दोनों ही काफी पसंद किए जा रहे हैं। टॉमी हिलफिगर ने अपनी वेस्ट अप रेंज उतारी है।
रंगों की बहार
डिजाइनर सुरीली गोयल के कलेक्शन में यलो, रेड और कई चटकदार रंगों का संगम है। इन रंगों को वीकएंड, हॉलीडे ट्रिप या हल्के-फुल्के फंक्शंस में भी पहना जा सकता है।
ट्यूलिप
मिस सिक्सटी ने कई शानदार नामों की स्कर्ट रेंज उतारी है, इसमें लोर्ना, कैटराइन, जैंक्विल नाम शामिल हैं। अपने फिगर को परफेक्ट लुक देने के लिए टच्यूलिप स्कर्ट्स जरूर ट्राय करें।











