Sunday, November 15, 2009 13:21 [IST]  

danik bhaskarआदिवासियों ने भेजा प्रिंस को निमंत्रण

Agency

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे, लेकिन उन्हें साउथ पैसिफिक के जंगलों का दौरा भी करना पड़ सकता है। इन जंगलों में प्रिंस उन आदिवासियों से मुलाकात करने जा सकते हैं, जो उनके दादा प्रिंस फिलिप को भगवान मानकर उनकी पूजा करते थे।



विलियम को पांच दिनी इस ट्रिप के दौरान ऑकलैंड, सिडनी, मेलबॉर्न की यात्रा पर जाना है, लेकिन टाना टापू पर रहने वाले योहनानेन आदिवासियों ने उनसे गुजारिश की है कि वे अपने इस टूर की अवधि कुछ दिन और बढ़ाएं। ये आदिवासी उन्हें भोज पर बुलाना चाहते हैं। तीन दिन पहले ब्रिटेन के एक अखबार ने प्रिंस फिलिप और आदिवासियों के बीच इस खास रिश्ते को दुनिया के सामने पेश किया था। फिलिप ने अपने हस्ताक्षर वाली 3 तस्वीरें इन्हें भेजी हैं। जिनमें से एक तस्वीर में उनके हाथे में एक वॉर क्लब है, जो इन आदिवासियों ने बकिंघम पैलेस भेजी थी।



हालांकि फिलिप से संपर्क में रहने वाले आदिवासियों के मुखिया जैक नाइवा का 90 के दशक में निधन हो गया था। अब उनके समूह के 40 सदस्यों का कहना है कि वे राजघराने की नई पीढ़ी से जुड़े रहना चाहते हैं। फिलिप को पूजे जाने का कारण इन आदिवासियों के बीच प्रचलित एक मान्यता है, जिसके अनुसार पर्वत से एक आत्मा निकलकर उनके टापू पर आई और बाद में इंग्लैंड में बस गई। इस आत्मा ने एक मनुष्य का रूप धारण कर लिया और फिर रानी से विवाह किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: