70 लाख का ‘किस’
लंदन. सचमुच पैसा सबकुछ ख़रीद सकता है- फेमस सेलिब्रिटी चार्लीज थेरोन का किस भी! हुआ यूं कि चार्लीज ने पिछले दिनों सैनफ्रांसिस्को में चैरिटी के लिए एक नीलामी में भाग लिया। इसमें में वे 2010 के लिए दक्षिण अफ्रीका की एक ट्रिप नीलाम कर रही थीं, जिसमें वर्ल्ड कप का टिकट, एक सफारी राइड और नेल्सन मंडेला से मुलाक़ात शामिल थी। लेकिन इसके लिए सबसे बड़ी बोली 37 हजार डॉलर की ही आई, जबकि चार्लीज को ज्यादा की उम्मीद थी।
इसी बीच चार्लीज ने सात सेकंड के लिए अपना एक किस 1,30,000 डॉलर (65 लाख रु.) में बेचने की घोषणा कर दी (ऑफकोर्स, भले काम के लिए)। एक आदमी ने 1,35,000 डॉलर की बोली लगाई, पर सबको चकित करते हुए एक महिला ने 1,40,000 डॉलर यानी क़रीब 70 लाख रुपयों की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर ली। फिर उसने स्टेज पर चढ़कर पूरे 20 सेकंड तक सेक्सी स्टार के होंठों को चूमा। चार्लीज की टिप्पणी थी, ‘अच्छा हुआ, मेरा बॉयफ्रेंड यहां नहीं है!’










