Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, November 15, 2009 13:51 [IST]  

danik bhaskarलिमिट में रहना पसंद है

धर्मेन्द्र प्रताप

दिल्ली. एकता तिवारी ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित हो रहे डेली सोप ‘तेरे मेरे सपने’ की राधा के रूप में लोकप्रियता पा रही हैं। इसी सीरियल के सिलसिले में उनसे हाल में दिल्ली में हुई मुलाक़ात-



अपने परिवार के बारे में बताइए?



हमारे परिवार का ताल्लुक एजुकेशनल डिपार्टमेंट से रहा है। मम्मी टीचर थीं, जबकि पापा ऑटो मोबाइल इंस्पेक्टर के पद से अभी-अभी रिटायर हुए हैं। डच्यूटी पीरियड में पापा का अक्सर यहां-वहां ट्रांसफर होता रहता था। पापा की आखिरी पोस्टिंग देवास में थी, सो हमारा एक घर वहां भी है। मेरे इकलौते भाई हैं, जिनकी अपनी ट्रैवलिंग एजेंसी है।



एक्टिंग में आना कैसे हुआ?



इंदौर से डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए मैं दिल्ली में अपनी बुआ के पास चली गई। वहीं पर ग्रेजुएशन के साथ मैंने डिप्लोमा इन कॉमर्स, डिप्लोमा इन कथक और डिप्लोमा इन एक्टिंग भी कर लिया। इसके अलावा डॉ. एम.सईद आलम के ग्रुप के साथ दिल्ली सहित बेंगलुरु, सिंकदराबाद, कोलकाता आदि जगहों पर मैंने शो भी किए हैं।



फिर मुंबई कब पहुंचीं?



मैं 2007 के नवंबर महीने में मुंबई आई। पहले ही मेरा माइंड क्लियर था कि मुझे करना क्या है। सो, असिस्टेंट डायरेक्टर, एसो. प्रोड्यूसर और वाइस आर्टिस्ट के रूप में काम किया। फिर इसी फरवरी में तय किया कि अब एक्टिंग में आना चाहिए। मैं ‘गणोश लीला’ में गणोश जी की पत्नी का रोल कर रही थी, मगर ‘तेरे मेरे सपने’ का ऑफर मिलने के बाद उसे नोटिस देकर छोड़ दिया।



एकता निजी ज़िंदगी में राधा से कितनी अलग हैं?



मैं जींस-कुर्ता, टॉप-टी शर्ट, स्कर्ट.. वह हर कपड़े पहनती हूं, जिनमें कंफर्टेबल रहूं। मेरे घर में पहनावे को लेकर रोक-टोक नहीं है, मगर आउट ऑफ द वे जाने अथवा लिमिट क्रॉस करने की सख्त मनाही है।





एकता तिवारी



माता-पिता : ममता तिवारी-कुशल कुमार तिवारी



जन्म तिथि : 01 अगस्त



जन्म स्थान : इंदौर (मध्य प्रदेश)



शिक्षा: डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स/ डिप्लोमा इन एक्टिंग



ऑन एयर सीरियल : तेरे मेरे सपने



शौक : डांस करने, किताबें पढ़ने और थोड़ा-बहुत लिखने का भी शौक है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: