बेक्ड पनीर पोटली
क्या चाहिए
खोल के लिए 200 ग्राम मैदा, 50 ग्राम घी और स्वादानुसार नमक।
भरावन के लिए 100 ग्राम पनीर, 2आलू, 1छोटी गांठ अदरक, 2 हरी मिर्च, थोड़ा-सा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, ३ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, १ छोटा चम्मच अनारदाना और २ छोटा चम्मच गरम मसाला।
ऐसे बनाएं
मैदा, नमक व घी मिलाकर मसलें व आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंध लें। आलू को ५ मिनट तक माइक्रोवेव में पकाएं और ठंडा होने पर छीलकर मैश करें। अदरक, हरी मिर्च व हरा धनिया बारीक काट लें और भरावन की सारी सामग्री मिला लें। मैदे की लोई बनाकर पतली बेल लें। अब भरावन सामग्री भरकर पोटली का आकार दें। सभी पोटलियां तैयार करके बेकिंग ट्रे में रखें और ओवन में १८क् डिग्री सेल्सियस पर सुनहरा होने तक बेक करें।
ललिता अग्रवाल कोटा, राजस्थान










