बेक्ड भुजिया रोल्स
घर में कदम रखते ही, ‘मम्मी भूख लगी है, आज खाने में क्या है?’ इस प्रश्न से आपको भी रोज़ाना दो चार होना पड़ता होगा। आपकी सहायता के लिए इस बार हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही व्यंजन, जो झटपट तैयार होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी है। आप जिसे भी यह परोसेंगी, वह इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएगा। तो क्यों न आप भी इन्हें आÊामा कर देखें-
बेक्ड भुजिया रोल्स
क्या चाहिए
200ग्राम मैदा, ५क् ग्राम घी, १क्क् ग्राम नमकीन भुजिया और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं
मैदा, नमक व घी मिलाकर अच्छी तरह से मसलें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूंध लें। तैयार मैदे की लोइयां बनाएं और प्रत्येक लोई को पतला बेल लें। इस पर नमकीन भुजिया फैलाकर रोल करें। लंबे रोल को बीच-बीच से मनचाही लंबाई में काट लें। अब इन्हें बेकिंग ट्रे में रखें और ओवन में रखकर १८क् डिग्री सेल्सियस पर सुनहरा होने तक बेक करें। तैयार होने पर चटनी के साथ सर्व करें।
ललिता अग्रवाल कोटा, राजस्थान










