Sunday, November 15, 2009 19:54 [IST]  

danik bhaskarअधिकारी ने जब कहा, कसाब को मत मारो

agency

kasabमुंबई. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के कारण पिछले साल मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों का प्रमुख आरोपी कसाब मौत से बच गया। इस अधिकारी ने अपने सहयोगियों से कहा था कि कसाब को मत मारो। यह हमारा सबूत है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार डी बी मार्ग पुलिस थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संजय गोविलकर ने कसाब को जिंदा पकड़ने के लिए अपने सहयोगियों से यह बात कही थी।

समाचार एजेंसी ने गोविलकर के हवाले से यह खबर दी है। गोविलकर का कहना है कि वह यह दावा नहीं कर सकते कि उन्‍होंने सब कुछ सोच-समझ कर किया था। उस समय उनके दिमाग में यह बात आई और उन्‍होंने बोल दिया। यदि वह ऐसा नहीं बोलते तो बुधानकर कसाब को गोली मार देते।

गोविलकर खुद घायल थे और उनके पेट में गोली लगी थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कसाब को अपने चंगुल से नहीं भागने दिया।

  share
विचार:

tania arora

Sunday, 15th Nov 2009, 20:06
how come this inspector knows that his name is kasab ?

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: