महारकला का दौरा किया टीम ने
गोविंदगढ़. उड़ीसा राज्य के एक दल ने ढेकानल जिले के सहायक कलेक्टर भूपेंद्र पूनिया के नेतृत्व में निर्मल ग्राम महारकला का दौरा किया। इस दौरान दल ने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बालिका उगा प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक शौचालयों व घरों में बने शौचालयों व गंदे पानी के निकास व जल पुर्नभरण इत्यादि का निरीक्षण किया और स्थानीय सरपंच इदिंरा पारीक, सचिव नृसिंह प्रसाद तिवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश पारीक से निर्मल ग्राम बनने में काम में लिए गए उपायों के बारें में विस्तार से जानकारी ली। दल में एलएस सामंता, युधिस्टर पति, निहार राजन साहू, हेमंत कुमार नायक, रासंदा बेरेल, मनोज श्रीवास्तव, सीसीडीयू के कार्यक्रम अधिकारी सुनील सेठ शामिल थे।
समर्पण ही है मुक्ति का मार्ग (सिंवार). शिव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक शास्त्री स्वरूप आचार्य ने कहा कि भगवान के प्रति समर्पण ही मुक्ति के मार्ग की ओर ले जाता है। भगवान में आस्था से व्यक्ति मोह त्याग कर अपने जीवन को सफल बना सकता है।










