Monday, November 16, 2009 01:42 [IST]  

danik bhaskarफर्जी तरीके से बांट दिया डेढ़ करोड़ का लोन

भास्कर न्यूज

हमीरपुर. बमसन विधानसभा क्षेत्र की कक्कड़यार स्थित कृषि सहकारी सभा में 1.64 करोड़ का घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यह सभा करीब डेढ़ साल से विवादों में रही है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच में घोटाले की परतें लगातार एक के बाद एक खुलने लगी है।



सभाओं के ब्लॉक निरीक्षक जेसी जसवाल के नेतृत्व में डेढ़ हफ्ते से सभा का ऑडिट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ऋण माफी के लिए भरी जाने वाली परनोट बुक और लोन बुक फर्जी तैयार पाई गई हैं। करीब 3 करोड़ के सालाना लेनदेन पर आधारित इस सोसायटी में पकड़े जा रहे इस फर्जीवाड़े ने इस सभा की बुनियाद खोलकर रख दी है।



पता चला है कि प्रारंभिक छानबीन में सभा में करीब 1 करोड़ 10 लाख 476 रुपए का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। इस पर 53 लाख 56 हजार 159 रुपए ब्याज लगाकर यह फर्जीवाड़ा कुल मिलाकर 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 635 रुपए का बना है। करीब एक हफ्ते पहले सहायक पंजीयक दिलेराम धीमान ने सभा की मौजूदा कमेटी की शिकायत पर पुलिस में संबंधित सचिव सुनील कुमार के खिलाफ रिकॉर्ड चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: