Monday, November 16, 2009 01:46 [IST]  

danik bhaskarपरिवार के तीन लोगों में समेत 5 की मौत

भास्कर न्यूज

कुल्लू. प्रदेश में विभिन्न दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में शनिवार को रतनाली से रामपुर आ रही एक मारुति कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग जख्मी हो गए।



हादसे में मारे गए तीनों सदस्य एक ही परिवार के थे। सीनियर सेकंडरी स्कूल रतनाली के प्रिंसिपल कृष्ण नेगी शनिवार को अपने परिवार समेत रामपुर जा रहे थे। बाघी-चौकी और ननखरी के बीच रात करीब साढ़े 8 बजे कार (एचपी 06-2543 ) करीब 550 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 44 वर्षीय गिरिजा, 76 वर्षीय शिव दासी और 10 वर्षीय शैशव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 7 वर्षीय बेटा मधुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।



घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एमजीएमसी खनेरी लाया गया जहां कृष्ण नेगी की स्थिति काफी नाजुक होने के चलते उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। रामपुर पुलिस को रात करीब 11 बजे घटना का पता चला। सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील नेगी, एसएचओ देसराज चंदरौटिया पुलिस दल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मृतकों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू चलाया। एसएचओ चंदरौटिया ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



उधर प्रशासन ने मृतकों को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस घटना में विधायक नंदलाल, कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृजलाल और अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू मार्ग पर शनिवार शाम एक मारुति कार के खाई में गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से जख्मी है।



शनिवार शाम शेरपा कॉलोनी वांगतू से काफनू के लिए कंडार के प्रदीप कुमार अपने साथी नीमेश के साथ कार में काफनू जा रहे थे। कार (एचपी 25-0125) 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और घटना में 25 वर्षीय नीमेश की मौत हो गई। प्रदीप को परियोजना अस्पताल भावानगर लाया गया जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी भेजा गया है। भावानगर एसएचओ तेजिंद्र शर्मा ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।



उधर, कुल्लू की लगघाटी के शिल्हधारी नाला में शनिवार रात एक महिंद्रा पिक अप जीप (एचपी-66 1184) के 150 फीट गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। मारे गए व्यक्ति का नाम तारा सिंह है और वह समालंग का रहने वाला था। घायलों में समाणा के नरेश कुमार, तलोगी के आलम चंद और ओमी, तिऊंन के राजू और डुलगु राम शामिल हैं। एक अन्य हादसे में ज्वाली के मंदोढ़ में 34 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक सुरेंद्र कुमार शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। पंचायत के प्रधान अनु सोमल ने परिवार के लिए आर्थिक ममद की मांग की है।



मां, बेटा और पत्नी खोए



सीनियर सेकंडरी स्कूल रतनाली के प्रिंसिपल कृष्ण नेगी ने इस हादसे में मां, बेटे और पत्नी को खो दिया। उनके एक बेटे को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी गिरिजा, मां शिव दासी और बेटे शैशव ने की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: