सोलंगनाला में बिछ गई चांदी
सोलंगनाला. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। इससे कई जगह तापमान 0 डिग्री से नीचे चला गया है। बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार की तुलना में 2 डिग्री कम था।
कल्पा का न्यूनतम तापमान 0.5, धर्मशाला का 7.3 और भुंतर का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों मंे प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आने वाले तीन चार दिनों में मौसम सामान्य होने की संभावना है।










