Monday, November 16, 2009 01:50 [IST]  

danik bhaskarराजनीति में आ सकते हैं खली

भास्कर न्यूज

khaliनाहन. ‘मुझे कई राजनीतिक पार्टियों के प्रपोजल मिले हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं राजनीति में आऊंगा। हिमाचल के विकास को प्राथमिकता दूंगा।’ रविवार को नाहन के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह बात रिंग के भीतर अंडरटेकर, बतिस्ता सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय नामी पहलवानों को धूल चटा चुके डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दिलीप राणा उर्फ ग्रेट खली ने कही।



वह अपने छोटे भाई भगत राणा के शादी समारोह में शरीक होने आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है। फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वे रिंग से बाहर रहे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही रिंग में लौटेंगे और अपने चाहने वालों को खुश करेंगे। खली 24 नवंबर को अमेरिका वापस लौटेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी तीन हॉलीवुड फिल्में मैक रोबर, एटीएम और ट्री ऑफ लाइफ आने वाली है।



उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी हिमाचली फिल्म बनती है, तो वे उसमें अभिनय करना चाहेंगे। अमेरिका में बसने के बारे में उन्होंने कहा कि वे भारत में ही रहेंगे। अपने गांव धिराइना में पेजयल समस्या से निपटने के लिए खली प्रदेश सरकार से मांग करेंगे। वहीं, खली 18 नवंबर को कांगड़ा ज्वाली पहुंचेंगे।



खली आदर्श भारत सेवा समिति ज्वाली की ओर से 18 नवंबर को आयोजित होने वाले वर्षिक सम्मान समारोह में एनएसजी के कंमाडो कैप्टन बलदेव चौधरी, एशियन स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान पूजा ठाकुर, नेशनल बैडमिंटन चैंपियन आरजू ठाकुर, एसडीएम मोहर सिंह चौहान को सम्मानित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 30 मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

  share
विचार:

sammer mehra

Monday, 16th Nov 2009, 16:27
long time again khali in the news...

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: