Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Monday, November 16, 2009 01:48 [IST]  

danik bhaskarफाइलों के लगे हैं अंबार

Bhaskar News

अम्बाला सिटी. एसडीएम आफिस चाहे सिटी का हो या फिर बराड़ा का। हाल यहां के देखें तो यहां पर आरसी व लाइसेंस के ढेर लगे हुए हैं। चालकों को सही समय पर आरसी व लाइसेंस न मिलने के कारण उन्हें पुलिस की लताड़ सहनी पड़ रही है।



दोनों एसडीएम की ड्यूटी चुनाव में लगी होने के कारण वे पूरी तरह से वर्क नहीं कर पाए थे। उसी दौरान आफिसों में लाइसेंस व आरसी बनाने वाले रूटीन में पहुंचे थे। उन्हें आश्वस्त भी किया गया था कि उनके लाइसेंस 30 दिन के अंदर उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन चुनाव के बाद भी यहां का कामकाज ढीला ही नजर आ रहा है।



हालात ये हैं कि सिटी में प्रतिदिन आरसी व लाइसेंस 200 के करीब बनने के लिए पहुंचते हैं, जबकि साहब दिन में 100-125 लाइसेंस पर ही अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिस कारण लाइसेंस पेंडिंग पड़े हुए हैं। हालात ये हैं कि प्रतिदिन अपने लाइसेंस के लिए चालक एसडीएम पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें एक ही आश्वासन दिया जा रहा है कि घर पर डाक से लाइसेंस व आरसी पहुंच जाएंगे।



पहले भी काटते चक्कर



चालकों को अपनी लाइसेंस व आरसी लेने के लिए जहां एसडीएम आफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं उससे पहले भी उन्हें दस्तावेज पूरे करने के लिए पुलिस लाइन के चक्कर काटने पड़ते हैं। ताकि वे अपनी गाड़ी को पास करा सकें या फिर अपनी ड्राइविंग पर खरा उतर सकें। क्योंकि वाहन संबधित कागजों के बिना वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा पकड़े जा का डर लगा रहता है। और वाहन चालक सड़क पर अपने आप को सुरक्षित महसुस नहीं करता जिससे उसका ध्यान भटकता है।



जल्द मिलेंगे लाइसेंस



प्रिंटर खराब होने के कारण लाइसेंस बनने में देरी हुई है। अब जल्द ही लोगों को लाइसेंस व आरसी मिल जाएंगे। - अरविंद शर्मा एसडीएम, अम्बाला



लोगों के नहीं हो रहे जरूरी काम



बराड़ा में एसडीएम के कई दिनों से छुट्टी पर होने के कारण लोगो के काम नहीं हो रहे है। जिसके कारण जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कोर्ट के मामलों को केवल आगे की तारीख देकर टरका दिया जा रहा है। इसके अलावा लड़ाई-झगड़ों के केसों में तहसीलदार बराड़ा ही जमानत ले रहे है।



ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशनों व अन्य कागजातों की फाइलों की तो एसडीएम कार्यालय में ढेर लगे पडें हैं। कर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार व सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह हालात करीब चार माह से लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। पहले तो चुनावों में कार्यालय पर ताला जड़ा रहा लेकिन उसके बाद भी एसडीएम कार्यालय में नहीं बैठे।



लोगों का कहना है कि अगर यही हालात रहे तो लोगों को उपमंडल का कोई फायदा नहीं होगा। लोगों ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में जो केस आते हैं उनको आगे की तारीख दी जा रही है। लोगों का कहना है कि वह सारा दिन एसडीएम के आने की इंतजार में बैठे रहते है बाद में उनका रीडर ही आगे की तारीख देता है।



लोगों ने बताया कि वाहनों के कागजात न बनने के कारण पुलिस भी उनकी नहीं मानती। लोगों ने बताया कि यहां एसडीएम कार्यालय लोगों की समस्याओं को हल करने के बनाया था लेकिन यहां यह तो लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। अब बीते हफ्ते से एसडीएम बराड़ा कार्यालय में बैठने लगे हैं। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि अब उनके अधूरे काम जल्द पूरे हो जाएंगे।



जल्द मिलेंगे लाइसेंस



चुनाव ड्यूटी के बाद कई दिनों का अवकाश ले लिया था। बाकी बचे सभी कामों का समय पर निपटारा कर दिया जाएगा। कोई भी काम बाकी नहीं रहेगा। - अश्विनी शर्मा एसडीएम , बराडा

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: