Monday, November 16, 2009 02:00 [IST]  

danik bhaskarमकान में आग, 10 लाख का नुकसान

भास्कर न्यूज

fire_310शिमला. राजधानी से करीब 9 किलोमीटर दूर कुफ्टाधार में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इससे करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। आग पगोग पंचायत के पजैड़ी के राजेंद्र के घर की ऊपरी मंजिल में लगी।

एचपीयू से एसओ के पद से रिटायर हुए राजेंद्र ने कहा कि सुबह करीब पौने 9 बजे अचानक लाइट की वोल्टेज ज्यादा हुई और टीवी में जोर से धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। उन्होंने कहा कि उस वक्त घर में उनकी पत्नी के अलावा बेटा, बहू और पोता मौजूद थे। आग से ऊपरी मंजिल के चार कमरे पूरी तरह जल कर राख हो गए।

आग लगने से एलसीडी स्क्रीन के अलावा, फ्रिज, फर्नीचर के अलावा घर में रखा अधिकतर सामान पूरी तरह जल गया। राजेंद्र ने कहा कि वोल्टेज कम ज्यादा होने से पहले भी उनके घर में काफी नुकसान हुआ। रविवार को स्थानीय निवासी मनोहर लाल, नीरज कुमार, रंजना चौहान के घर में गीजर जल गया जबकि शारदा, रमेश शर्मा और चुन्नी लाल के घर में टीवी सेट हाई वोल्टेज की भेंट चढ़ गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोगों ने मुआवजे की मांग की है। पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम ने मौके का दौरा किया और कहा कि गांव वाले पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, डीएसपी सिटी विजय शर्मा ने आग की खबर मिलते ही सदर और लक्ड़बाजार पुलिस को साथ लेकर मौके का जायजा लिया। आग लगने की खबर सुनते ही कुफ्टाधार, पड़ैची, बड़श और पगोग के करीब 30 लोगों ने एकत्र होकर आग बुझा दी। करीब 25-30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोग आग बुझा चुके थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: