Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Monday, November 16, 2009 02:04 [IST]  

danik bhaskarपैट्रोल पंप लूट का सरगना काबू

अंकित शर्मा

जालंधर. थाना सदर पुलिस ने ढिलवां चौक के पास पैट्रोल पंप लूटकांड के सरगना को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटी रकम में से करीब 50 हजार रुपए, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व वैपन बरामद किया है। आरोपी आदमपुर के गांव जगरांव निवासी बंता बताया जा रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक दर्जन से ज्यादा लूट के केस दर्ज हैं।



पुलिस बंता के दो साथियों की तलाश कर रही है। दोनों साथी रामामंडी निवासी बताए जा रहे हैं। पैट्रोल पंप लूटकांड ट्रेस होने को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि डीएसपी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में एसएचओ हरजिंदर सिंह लूटकांड की तफ्तीश कर रहे थे तो बंता का नाम सामने आया था।



रविवार रात थाना सदर पुलिस ने बंता को दबोच लिया। पुलिस बंता से दोआबा में हुई लूट की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि दो माह के दौरान पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह से बंता के तार जु़ड़े हो सकते हैं।



गौरतलब है कि 11 नवंबर को रामामंडी-होशियारपुर पर ढिलवां चौक के निकट पैट्रोल पंप पर बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने कारिदों से हुई हाथापाई के दौरान गोलियां भी चलाई थी। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चले हुए कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: