Monday, November 16, 2009 02:56 [IST]  

danik bhaskarदी गरीब बच्चों को मुस्कुराहट

भास्कर न्यूज

child dayपंचकूला. आईसैक ने स्लम एरिया के सैकड़ों बच्चों के चेहरे पर रविवार को मुस्कुराहट बिखेर दी। मौका था कलाग्राम में बाल दिवस समारोह का। आईसेक ने स्लम के बच्चों के लिए समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मीडिया स्पॉन्सर दैनिक भास्कर था।



इस मौके पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों के लिए डांस का कार्यक्रम भी पेश किया गया। कई बच्चों ने खुद भी गीत, चुटकुले सुनाए। समारोह को चंडीगढ़ की मेयर कमलेश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने गरीब बच्चों को भी बाल दिवस का महत्व बताया है, जो एक सराहनीय कार्य है। समारोह में बामा एकेडमी से आए लोगों ने जजों की भूमिका निभाई।



स्पेशल बच्चों ने इस मौके पर स्किट और डांस पेश किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 15 बच्चों को बामा एकेडमी तीन महीने के लिए फ्री ट्रेनिंग देगी। कलाग्राम में ग्लोबल विलेज के तहत हट्स में विदेशी स्टूडेंट्स ने गरीब बच्चों के साथ अपने देश की संस्कृति साझा की। यहां जापान, थाईलैंड, रूस सहित अन्य देशों के स्टूडेंट्स आए थे।



ये स्टूडेंट्स आईसैक द्वारा ‘स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ के तहत यहां आए थे। इस मौके पर आईसैक के बाल कलाकार स्कीम के संगठन प्रधान अंकुश खुराना, उपप्रधान अपर्णा, पांखुड़ी, अनिमेश सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। आईसैक के उपप्रधान करण छाबड़ा ने बताया कि संस्था ने पिछले 45 दिनों से बाल ‘कलाकार नामक’ स्कीम के तहत बाल दिवस के लिए फंड रेजिंग की। हमें शहर के लोगों और कॉपरेरेट्स ने फंडिंग की है। आज के समारोह में अनेक एनजीओ व अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े बच्चों ने भी शिरकत की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: