Monday, November 16, 2009 03:14 [IST]  

danik bhaskarदो चोर और दो कबाड़ी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

kavariचंडीगढ़. चोरी के वाहनों की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त के खुलासे के बाद रविवार को पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने चोरी की छह कारें और चार मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। यह जानकारी इंस्पेक्टर उदयपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।



उन्होंने बताया कि दो चोर और दो कबाड़ी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सील किए जा चुके चारों गोदामों में कई वाहनों की नंबर प्लेट, इंजन,चेस्सी और अन्य सामान मौजूद है। अभी उनका मिलान बाकी है। इन गोदामों में मौजूद वाहनों की जांच के बाद चोरी की दर्जनों घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है।



दीपक और राजा की करतूत



उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुड़ैल मार्केट के दुकानदार सतीश गर्ग, जींद के दीपक, राजकुमार उर्फ राजा और बुडैल के जुगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दीपक और राजा गाड़ियां चुराकर और साथियों से गाड़ियां खरीदकर सतीश के गोदाम तक पहुंचाते थे। गोदाम में गाड़ियों को डिसमेंटल करने का जिम्मा जुगल किशोर का होता था।



महंगी कारें बरामद



इंस्पेक्टर उदयपाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे थाना 34 क्षेत्र से चोरी की गई तीन क्वालिस, एक इंडिगो कार और तीन पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। सोलन से चोरी की महेंद्रा जीप,पल्सर मोटरसाइकिल और जीरकपुर से चोरी की गई क्वालिस बरामद हो चुकी है। मार्केट के कुछ अन्य दुकानदारों की भूमिका की भी जांच हो रही है।



गोदाम के मालिक फरार



उन्होंने बताया कि मोहाली के गांव जगतपुरा में जिन गोदामों को सील किया गया है, उनके मालिक गायब हैं। इस केस में अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है शनिवार सुबह कांस्टेबल मंगलेश ने बुड़ैल मार्केट में ट्रक को रोका था। इस ट्रक में चोरी की नई महिंद्रा पिकअप के पार्ट्स मिले थे। महिंद्रा पिकअप का दरवाजा, इंजन और सीट अलग अलग पड़ी थीं।



कांस्टेबल ने ट्रक चालक को काबू कर अफसरों की इसकी जानकारी दी थी। उदयपाल और इंस्पेक्टर दिलशेर सिंह चंदेल ने मौके पर चालक से बातचीत की। तब इस रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने जगतपुरा में रेड की तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब और अन्य जगहों की लग्जरी कारें गोदाम में मौजूद थी।



रैकेट बहुत बड़ा है और कुछ और लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेगी। कई डिसमेंटल हुई कारें जगतपुरा के गोदामों में हैं। इनको वेरीफाई किया जा रहा है।



उदयपाल, एसएचओ, सेक्टर-34 थाना

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: