Monday, November 16, 2009 03:38 [IST]  

danik bhaskarपेक के एक छात्र सहित पांच को स्वाइन फ्लू

भास्कर न्यूज

swine fluचंडीगढ. रविवार को ट्राईसिटी में पांच छात्रों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। इनमें से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) और एसडी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-32 के दो छात्र पंचकूला के रहने वाले हैं। इनके अलावा सेंट जेवियर स्कूल की नौवीं क्लास के छात्र की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। नोडल ऑफिसर एचसी गेरा ने बताया कि रविवार को चार और सैंपल लिए गए हैं, इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।



गुरु आसरा ट्रेस्ट में दो और केस



स्वाइन फ्लू के शक में गुरुआसरा ट्रस्ट में जिन पांच बच्चों के सैंपल लिए गए थे उनमें से दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शुक्रवार को ट्रस्ट की एक बच्ची को स्वाइन फ्लू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बच्चों के सैंपल लिए थे। यहां के करीब आठ दर्जन बच्चों को एहतियात के तौर पर टैमीफ्लू की खुराक दी जा रही है।



प्रिंसिपल की बुलाई बैठक



नोडल ऑफिसर एचसी गेरा ने बताया कि गृह सचिव राम निवास के निर्देश पर सोमवार को शहर के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल की बैठक बुलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी स्कूलों के टीचर्स की ड्यूटी लगाई है कि वे अपनी क्लास के हर बच्चे पर नजर रखें। बच्चों में खांसी, जुकाम या बुखार होने पर इसकी सूचना तुरंत प्रिंसीपल को दें। ऐसा न करने पर टीचर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: