Monday, November 16, 2009 03:49 [IST]  

danik bhaskarपीट—पीटकर मार डाला पड़ोसी को

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. बुड़ैल में रविवार तड़के चार बजे एक युवक ने पड़ोसी को पीट—पीटकर मार डाला। यह घटना सैनी मोहल्ले में हुई है। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू की तलाश में कई जगह दबिश दी है। घटना के बाद वह घर से भाग गया है।



जमीन पर पड़ा था



मनोज ने पुलिस को बताया है कि वह तड़के घर से बाहर निकला तो उनका पड़ोसी 40 वर्षीय प्रताप सिंह जमीन पर पड़ा था। उसने हिलाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। उसने पिता की मदद से उसे उठाकर कमरे में लिटा दिया। अंधेरा होने के कारण उन्हें यह पता नहीं लगा की प्रताप के शरीर में चोट है।



मुंह से निकल रहा था खून



पुलिस का कहना है कि सुबह सात बजे कुंदन सिंह ने प्रताप को पानी भरने के लिए उठाने की कोशिश की तब भी कोई जवाब नहीं मिला। कुंदन ने उसे गौर से देखा तो पैर और मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रताप को जीएमसीएच सेक्टर—32 ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कैटरिंग का काम करता था।



कैलाश और बबली ने देखा पीटते हुए



पुलिस का कहना है कि सैनी मोहल्ले के कैलाश ने राजेश उर्फ राजू को प्रताप को पीटते हुए देखा है। आरोपी की बहन बबली का कहना है कि उसका भाई नशे का आदी है। उससे हमारा कोई संबंध नहीं है। उसे घर से बेदखल किया जा चुका है। बबली ने कहा है कि उसने भी देखा है कि प्रताप को राजू पीट रहा था। मृतक के रिश्तेदारों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि राजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: