निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में उमड़े रोगी
जोधपुर. दैनिक भास्कर के समर्पण अभियान के तहत रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा शिविर लगाए गए। इन शिविरों में विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।
तोषनीवाल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, लोक सेवा अस्पताल, कमला नेहरू नगर एवं बोथरा डेंटल क्लीनिक, डऊकिया हॉस्पिटल, चंद्रा भूषण अस्पताल, राज हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, कोठारी हॉस्पिटल, संचेती अस्पताल, सनसिटी अस्पताल में 10 नवंबर से चिकित्सा शिविर लग रहे हैं।
सोमवार को इन्हीं स्थानों के अलावा चार अन्य स्थानों पर आखिरी शिविर लगेगा। इन शिविरों में निशुल्क परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। अहमदाबाद के जाने माने लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. लक्ष्मण खेड़िया ने श्रीराम हॉस्पिटल में पेट की बीमारियां, आमाशय, आंत व मल द्वार में पेन क्रियाज लीवर, पित्त की थैली का कैंसर जैसे रोगों की जांच की और परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर लागत मूल्य पर ऑपरेशन भी किए जाएंगे।मरीजों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाया है
आज भी लगेंगे शिविर
भास्कर समर्पण अभियान के तहत प्रतिदिन की तरह उपरोक्त अस्पतालों में तो चिकित्सा शिविर लगेंगे ही साथ में चार अन्य चिकित्सालयों में भी शिविर लगेंगे। ये अस्पताल हैं-—लोक सेवा अस्पताल, कमला नेहरू नगर, शुभम हॉस्पिटल, प्रतापनगर, चेतना आईवीएस रिसर्च सेंटर, पाल रोड व पूर्वा अस्पताल बासनी। इन शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शारदा तोषनीवाल व सुमित्रा बत्रा, शुचिभार्गव, फिजिशियन डॉ. डीके बाड़मेरा, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ.पंकज अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी सोनी, स्वाइन फ्लू विशेषज्ञ डॉ. एनपी माथुर, डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ.जितेन्द्र बोथरा एवं कविता बोथरा अपनी सेवाएं देंगंे।










