Monday, November 16, 2009 04:30 [IST]  

danik bhaskarरिजोनेंस में नए छात्रों का स्वागत

भास्कर न्यूज

अलवर. सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों के अभिनंदन के लिए वरिष्ठ छात्रों द्वारा रिजोनेन्स-2009 समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन गिरीश मित्तल ने अपने उद्बोधन कहा कि हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर छात्रों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का विकास करना है। डॉ. एसपी जालान ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में तकनीकी व प्रबंधन शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।



इस अवसर पर मातादीन शर्मा एंड ग्रुप ने परंपरागत राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र पीयूष एवं ग्रुप ने भ्रष्टाचार पर नाटक का मंचन कर समाज को इससे मुक्त कराने का आह्वान किया।



बीबीए के कार्तिक एवं ग्रुप ने शिक्षा नाटक का मंचन कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में ग्रुप निदेशक डॉ. राजेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना का विकास करने का आह्वान किया। समारोह में विकास शर्मा को मि. फ्रेशर एवं मनप्रीत कौर को मिस फ्रेशर चुना गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: